रामपुर : किंगल में दो युवकों से बरामद हुआ चिट्टा, मामला दर्ज

0
425

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत एक बार फिर चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात कुमारसैन थाने के एएसआई मनमोहन कालिया ने अपने दलबल सहित किंगल में ट्रैफिक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान नाके से गुजर रही एचपी06ए-7378 को पूछताछ के लिए रोक गया। पुलिस पूछताछ में वाहन में सवार दोनों युवक हड़बड़ा गए और तलाशी में उनके पास 2.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों की पहचान 20 वर्षीय राहुल पुत्र रतन चंद गांव शलाग डाकघर खुन्नी तहसील ननखड़ी जिला शिमला तथा चांद कुमार पुत्र स्वर्गीय साध राम गांव दोगरी डाकघर कोयल तहसील निरमंड जिला कुल्लू उम्र 21 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here