राजगढ़ : पी टी ऍफ़ राजगढ़ ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर किया बड़ा सवाल  

0
251

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जारी होने वाली अनुदान राशी के खर्च करने पर पी टी ऍफ़ राजगढ़ ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा किया है | खण्ड राजगढ़ पी टी ऍफ़ ने 20 मार्च को जारी की गयी राशी को 31 मार्च से पहले खर्च करने वाले आदेश का संज्ञान लेते हुए पुरानी व्यवस्था जारी रखने की मांग की | खण्ड अध्यक्ष राजगढ़ दया नन्द शर्मा ने कहा कि पाठशालाओ को दी जाने वाली अनुदान राशी सितम्बर माह में जारी की जाये ताकी 31 मार्च तक राशी खर्च करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके और राशी का उचित उपयोग भी हो सके | उन्होंने कहा कि 20 मार्च के बाद जारी राशी को विद्यालयों ने खर्च कर दिया है लेकिन सामान आपूर्ती करने वाले वेंडर की अदायगी एच डी ऍफ़ सी बैंक की सम्बन्धित शाखा में लम्बित है और इस बैंक की शाखाएं राजगढ़ के अतरिक्त दूरदराज के क्षेत्र में नही है। विद्यालयों पर उनके वेंडर का दबाब लगातार बढ़ रहा है | उन्होंने कहा की अकेले शिक्षा खण्ड राजगढ़ की राशी ही 50 लाख के लगभग लम्बित है | खण्ड अध्यक्ष के साथ  राज्य उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर , लेखाकार वेद प्रकाश शर्मा , सचिव जब्बर सिंह, कोषाध्यक्ष कमल जीत शर्मा आदि ने विद्यालयों को जारी होने वाली अनुदान राशी को समय से प्रेषित करने की मांग की | पी टी ऍफ़ राजगढ़ ने कहा कि आगामी वर्ष मे अनुदान राशि को समय से विद्यालयो को भेजा जाए ताकि धन का उचित उपयोग हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here