रामपुर : खोपड़ी गौशाला के समीप चार युवकों से बरामद हुआ चिट्टा, मामला दर्ज

0
423

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत एक बार फिर चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। शनिवार शाम हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती शाम रामपुर थाने के पीएसआई जयदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस दल नोगली बाजीरबावड़ी की ओर गश्त पर था। इस दौरान खोपड़ी स्थित गौशाला के समीप चार युवकों को संदिग्ध हालत में देखा गया। पुलिस को अचानक देख युवक घबरा गए, जिसके आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में युवकों से 2.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों की पहचान अक्षय पुत्र तुला देव गांव ब्रो डाकघर रामपुर तहसील निरमंड जिला कुल्लू, सृजन भार्गव पुत्र धनवीर सिंह गांव बायल डाकघर कोयल तहसील निरमंड जिला कुल्लू, रितिक जिष्टु पुत्र देवी सिंह गांव कोटधार डाकघर खड़ाहन तहसील ननखरी जिला शिमला व रितेश पुत्र मदन सिंह गांव व डाकघर गानवी तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here