सिरमौर : पांवटा साहिब में 15.29 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

0
235

सिरमौर (ब्यूरो रिपोर्ट),  

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत एसआईयू टीम नाहन ने 15.29 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है | जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक तारुवाला से जामनीवाला की तरफ स्मैक की खेप लेकर इलाके में बेचने जा रहा है। सुचना के आधार पर सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा टीम ने संपर्क मार्ग तारुवाला-जामनीवाला पर नाका लगाया और इस दौरान एक बाइक सवार युवक की तलाशी ली गयी और तलाशी के दौरान युवक से 15.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी युवक की पहचान शहजाद अली (26) पुत्र सरवर अली निवासी गांव नवादा, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है | बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास क्षेत्रों में नशे की आपूर्ति करता था। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसआईयू टीम ने स्मैक की खेप समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here