भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले गांव बंदला के निवासी जर्म सिंह पुत्र रफल राम पंचायत मैहला तहसील चंबा की मंगलवार सुबह बलीर इंदौरा (कांगडा) में 15 मेमनो को जंगली जानवरों द्वारा मार डाला गया जिसकी प्राथमिकी उनके द्वारा डमटाल पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई है | इंदौरा प्रशासनिक टीम द्वारा मौका पर उन्हें 10,000 रू० की फौरी राहत प्रदान की जा चुकी है | भेड़-पालक जर्म सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके छोटे मेमनो को जंगली जानवर द्वारा मौका देखकर मार दिया गया है जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है | उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्थिति को भांपते हुए कुछ राहत प्रदान की जाए ताकि गरीब परिवार अपने परिवार का भरण पोषण कर सके |

