रामपुर : सतलुज नदी से बरामद हुआ जगातखाना पुल से कूदा आईटीआई छात्र का शव

0
380

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

बीते शुक्रवार रात जगातखाना पुल से सतलुज नदी में कूदे युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को गोताखोरों की मदद से शव को खोज नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर स्तिथ खनेरी अस्पताल पहुंचा दिया है। युवक की पहचान 19 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र संजय कुमार गांव सदाली डाकघर नरेन के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त मृतक अंकुश रामपुर के समीप जिला कुल्लू के अंतर्गत आईटीआई चाटी में पढ़ाई कर रहा था। बीते शुक्रवार रात युवक ने जगातखाना पुल से सतलुज नदी में छलांग लगी दी। जिसके बाद यूवक की खोजबीन शुरू हुई और पुलिस ने पहले अपने स्तर पर सतलुज नदी व किनारे युवक को खोजा। लेकिन उसका कोई सुराग ना चल पाने के बाद मंगलवार को गोताखोर नदी में उतरे और दोपहर बाद जगातखाना पुल के समीप ही नदी के अंदर से युवक के शव को खोज बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है। वही युवक ने किन कारणों से नदी में छलांग लगाई इस बात की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here