भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की दूरदराज पंचायत कुगती के धरोंल नामक गांव पर लंगूरों ने स्थानीय निवासी दिपु के बगीचे पर अत्यधिक कहर बरपाया है | लंगूरों ने सेब के बगीचे को इस तरह तहस -नहस कर दिया है | मानों सेब के पौधों पर पीला रंग किया गया हो प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बागवान सर्दियों के चलते कांगडा का रूख किए हुए हैं व उनकी गैरमौजूदगी में लंगूरों ने उनकी सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया है | वहीं दूसरी तरफ सेब फल उत्पादक संगठन भरमौर के प्रधान सुरेश कुमार ठाकुर द्वारा प्रभावित को भरमौर प्रशासन से हर संभव मदद की गुहार लगाई है |

