किन्नौर : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया मोटे अनाजों के प्रति जागरूक

0
643

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 अप्रैल यानी आज तक बनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले के एक नालू आंगनबाड़ी केंद्र में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मोटे अनाजों के प्रति जागरूक किया गया। बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्र एक नालू में मोटे अनाजों के साथ लोकल व्यंजनों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इसी कड़ी में जिला किन्नौर में पोषण पखवाड़ा के माध्यम से मोटे अनाज को खान-पान में शामिल कर स्वस्थ भोजन और पोषण बारे जागरूक किया गया। जिला किन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के तहत 20 मार्च से 03 अप्रैल, 2023 तक पोषण पखवाड़ा आयोजत किया गया। जिला किन्नौर में पोषण पखवाड़ा के तहत मोटे अनाज जैसे ओगला, फाफड़ा, कोदा, रागी, कावनी इत्यादि को दिनचर्या के खान-पान में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। मोटे अनाज के उपयोग से विभिन्न बीमारियों जैसे शुगर, उच्च-रक्तचाप, हाइपर टैंशन इत्यादि से बचाव होता है। पोषण पखवाड़ा में लोगों को मोटे अनाज के इस्तेमाल के साथ-साथ घर में उगाई गई सब्जियों को भी दिनचर्या में शामिल करने की विशेषताएं व लाभ बारे जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम कार्यालय से प्रीति नेगी, पर्यवेक्षक सरिता नेगी व जिले के कल्पा खंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यक्रताएं मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here