भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में विश्व जल दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें कक्षा 6-9 तक के विभिन्न विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया | इनमें चित्रकला भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा चाढ़क ने शिरकत की | इस दौरान विद्यालय के मणिमहेश इको क्लब प्रभारी अनामिका शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित रही। इन प्रतियोगिताओं की थीम भूमिगत जल अदृश्य को दृश्य बनाता है थी जिस पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को जल की उपयोगिता व महत्व पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाते हुए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विभिन्न विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या के द्वारा ईनाम भी वितरित किए गए हैं | चित्रकला प्रतियोगिता में विशाल प्रथम सागर द्वितीय व दीक्षित तृतीय स्थान पर रहा, नारा लेखन प्रतियोगिता में अभय प्रथम दिवेश द्वितीय और क्रिश तृतीय स्थान पर रहे, भाषण प्रतियोगिता में मनीष प्रथम रोहन द्वितीय व बंटू तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न अध्यापक भी मौजूद रहे।

