मुख्य समाचार

चंबा : भूस्खलन के चलते शहर की पेयजल व्यवस्था का जल्द होगा समाधान – नीरज नैय्यर

चंबा (राजकुमार सूद/संपादक),  

विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि चंबा शहर के लिए पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन के सरोथा नाला में भारी भूस्खलन के चलते पेश आ रही समस्याओं का समाधान जल्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि निर्वाध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर पाइपलाइन को भूस्खलन वाले स्थान से हटाने की कार्य योजना को तैयार किया गया है। कार्य योजना को व्यापारिक रूप देने के लिए जल शक्ति विभाग को समयबद्ध तौर पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नीरज नैय्यर ने ये भी बताया है कि अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत मिशन) के अंतर्गत जल शक्ति विभाग ने सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद निर्माण कार्य का आवंटन भी कर दिया है। विभाग द्वारा पाइप इत्यादि की आपूर्ति भी शुरू कर दी है। इसके साथ भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन की विभाग द्वारा मुरम्मत का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। आपूर्ति व्यवस्था शुक्रवार शाम तक सुनिश्चित कर ली जाएगी। भूस्खलन के कारण बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही आपूर्ति पाईप लाइन के स्थाई समाधान करने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आपूर्ति पाइपलाइन को भूस्खलित क्षेत्र से हटाकर किसी और स्थान से बिछाने का कार्य आगामी 10 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे चंबा शहर के लिए पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या का स्थाई समाधान होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago