मुख्य समाचार

मनाली : माल रोड में दुर्गा माता मंदिर में गायत्री एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

मनाली के मालरोड़ में स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य पर आयोजित गायत्री एवं शतचंडी महायज्ञ संपन्न हो गया है। गुरूवार को महायज्ञ की पूर्णाहूति हुई। पूर्णाहूति के अवसर पर देवी मां हिडिंबा भी उपस्थित रही। सुबह ओल्ड मनाली से देवी मां हिड़िंबा की भव्य शोभायात्रा निकली। भव्य रथ में विराजमान देवी हिडिंबा दोपहर को दुर्गा मंदिर पहुंची। इसके बाद शास्त्र एवं देव विधि से महायज्ञ की पूर्णाहूति हुई। शुक्रवार को महायज्ञ के उपलक्ष्य पर बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विशाल भंडारे के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को मनाली में बाजार बंद रहेगा। भंडारे में क्विंटलों के हिसाब से अन्न तैयार किया जाएगा। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर मनाली के मालरोड़ में स्थित दुर्गा मंदिर में गायत्री एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। नौ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा प्रत्येक दिन जाप‌ किया गया। जिसकी गुरूवार को पूर्णाहूति हुई। पूर्णाहूति में भाग लेने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी मां हिडिंबा दुर्गा मंदिर पहुंची। दोपहर बाद शास्त्र एवं देव विधि से पूर्णाहूति हुई। जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर के बाहर मालरोड़ में लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों की लंबी लाइनें लग गई। देवी हिड़िंबा एवं मनु ऋषि के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि यज्ञ संपन्न हो गया है। शुक्रवार को इस उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

2 days ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

2 days ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 days ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

2 days ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

3 days ago