भरमौर : कोरम पूरा न होने के कारण नहीं हो पाया पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन

0
287

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

विकास खंड भरमौर की पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज कोरम पूरा न हो पाने के कारण मिटिंग का आयोजन नहीं हो पाया | विकास खंड भरमौर के कार्यवाहक विकास खंड अधिकारी गोपाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उपस्थिति दर्ज न करने पर व कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा | वहीं दूसरी तरफ गरोला – उंलासा पंचायत के बीडीसी सदस्य पवन शर्मा व पूलन – घरेड पंचायत की बीडीसी सदस्य शंकुतला देवी ने यह आरोप लगाया कि उनकी आज तक जितनी भी पंचायत समिति की बैठकें हुई है जो भी समस्याओं को उठाया गया उसे नजर अंदाज किया गया है | इसी के मद्देनजर बीडीसी सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here