किन्नौर : कल्पा में किया गया आंगनवाड़ी स्तर पर जागरूकता शिवर का आयोजन

0
297

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

देश भर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनाए जा रहे पोषण पखवाडा के तहत खण्ड कल्पा में आंगनवाड़ी स्तर पर जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया, जिसमे वृत रिकांगपिजी कल्पा, बाल्टरंग व सांगला के आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र शरबो व अप्पर बारंग के कार्यकार्ता लक्ष्मी व लाल मणी ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्कूल के किशोर व किशोरियो गर्भवती महिलाओं स्तनपान करने वाली महिलाओं एवं पुरुषों को मोटे अनाजो हरी सबजियों व किनौर के लोकल अनाजों के लाभ के बारे में बताया। शरबो प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक कृष्ण दास नेगी मुख्याध्यापक व अप्पर बारंग GSSS की अध्यापिका रामदासी की अध्यक्षता में जागरूकता शिवर का आयोजन किया । इस दौरान पाठशाला के अध्यापक सहित अध्यापिकाएं  कमला, शोभा, विरेंद्र, इन्द्र, चन्द्र कला, आनंद सिद्वार्थ, अनिल कुमार, श्रवण कुमार, शव, तारा देवी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here