भरमौर : भरमौर के चौरासी ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिव पूजन की रही धूम

0
687

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के चौरासी ऐतिहासिक शिव मंदिर में चैत्र नवरात्रों में शिव पूजन नुवाले की खासी रौनक रहती है | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्व विभाग भरमौर के कर्मचारियों, जल – शक्ति विभाग भरमौर के कर्मचारियों, खंड विकास भरमौर के कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग भरमौर के कर्मचारियों द्वारा अपने – अपने शिव पूजन नुवाले का आयोजन चौरासी ऐतिहासिक शिव मंदिर में व भंडारे का आयोजन चौरासी परिसर में किया गया है व वीरवार 30 मार्च को लोक निर्माण विभाग भरमौर के कर्मचारियों द्वारा चौरासी शिव मन्दिर में रात्रि 20 वें शिव पूजन नुवाले व 31 मार्च को चौरासी परिसर भरमौर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है व इनके द्वारा ही नवरात्रों के शुभ अवसर पर चौरासी शिव मन्दिर में मंत्रोच्चारण हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है | लोक निर्माण विभाग भरमौर के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने व भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील भी की है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here