राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
पिछले कल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में हिमाचल युवा कांग्रेस की तमाम कार्यकारिणी और युवा साथियों ने संसद घेराव में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के अधिकतर साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया | यह घेराव मोदी सरकार के तानाशाही रवैये और षड्यंत्र के खिलाफ था | इस घेराव की अगवाई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने की | इस घेराव में विभिन्न प्रदेशों से हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों और तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज उठाई | जैसे ही युवा कांग्रेस का काफिला संसद की ओर बड़ा पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया | जिसकी वजह से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को चोटें आई | इसके बाद पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर दिया | इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष निगम भंडारी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप सूर्या, सिरमौर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, युवा सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, प्रदेश सचिव विकास ठाकुर, हिमांशु ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया |