धर्मशाला : तानाशाह हुकूमत सिर्फ सदस्यता छीन सकती है, राहुल गांधी की आवाज़ को नहीं

0
369

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे युवा कांग्रेस नेता साहिल ठाकुर का कहना है कि हम राहुल गांधी के पूरे समर्थन में हैं। भारत जोड़ो यात्रा की एतेहासिक सफलता से बुरी तरह डरी भाजपा ने आज जो ग़ैरलोकतांत्रिक ढंग से उनकी लोक सभा सदस्यता ख़त्म की है, इससे आज ही 2024 के चुनाव में UPA की जीत की नींव रखी गई है | कांग्रेस पार्टी देश भर में यह मुद्दा लेकर जाएगी कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जानबूझकर खत्म की गई है। इसके तीन प्रमुख कारण हैं, पहला राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाई, दूसरा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से BJP घबराई हुई है एवम इसका तीसरा सबसे मुख्य कारण राहुल ने अडानी घोटाले की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here