धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),
शाहपुर के डढम्ब में चंबी धर्मशाला सड़क मार्ग पर दो बाइकों के आपस में टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा वीरवार रात को हुआ है। मृतकों की पहचान अखिल निवासी भटेछ व कमल निवासी कुठेड़ धनोटू के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अश्वनी बृंदावन पालमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कमल ने अपने एक अन्य साथी के साथ वीरवार को रक्कड का बाग मेला में दुकान लगाई थी तथा शाम को वे दुकान बन्द कर अपनी बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शाहपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कमल के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए धर्मशाला और अखिल के शव को मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया है। घायल व्यक्ति अश्वनी बृंदावन पालमपुर को मेडिकल कॉलेज टांडा में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

