राजगढ़ : सनियो दीदग विद्यालय में मनाया गया विश्व जल दिवस

0
243

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग में विश्व जल दिवस मनाया गयाI इस अवसर पर प्रवक्ता गणित प्रवीण शर्मा ने बच्चों को को बताया कि जल की बर्बादी को रोकने तथा लोगों को जल का महत्व समझाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता हैI आजकल तलाब, कुएं तथा जल स्त्रोत धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं तथा नहरो का पानी प्रदूषित होता जा रहा है, अगर समय रहते लोगों ने पानी के महत्व को ना समझा तो आने वाले समय में तीसरा विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा I  इसलिए हमें जल का सदुपयोग सही ढंग से करना चाहिए तथा जल स्रोतों का संरक्षण करना चाहिए I इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि ने प्रथम, शौर्य ने द्वितीय तथा  देवांशी ने तृतीय  स्थान प्राप्त कियाI नारा लेखन प्रतियोगिता में सृष्टि ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाI चित्रकला प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय सृष्टि तथा कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया अंत में प्रधानाचार्य श्याम सिंह तोमर ने बच्चों को इनाम दिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here