अपराध /दुर्घटना

चंबा : 11.39 ग्राम चिट्टा, 39 ग्राम चरस, 337 ग्राम भांग की पत्तियां सहित साधु गिरफ्तार

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला चंबा के पंचायत साहो क्षेत्र अधीन गजालम में गुफा में रहने वाले साधु को पुलिस ने चिट्टा और चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ ही अन्य संदेह के दायरे में आने वाले साधुओं की धड़पकड़ के लिए भी अभी से ही योजना तैयार करना आरंभ कर दी है। वहीं साधु के चिट्टे के साथ पकड़े जाने की इस सनसनीखेज खबर से जहां हर दूसरा साधु अब पुलिस के संदेह के दायरे में आ गया है। वहीं जिला चंबा में चिट्टा कितनी तेजी के साथ फैल रहा है। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाहरी राज्यों और जिलों के लोग चंबा में आकर चिट्टा और चरस का कारोबार कैसे फलफूल रहा है। इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि‌ पुलिस थाना सदर चंबा को साहो क्षेत्र अधीन गजालम गुफा में रहने वाले साधु महंत गोविंद नाथ पुत्र परस नाथ निवासी गांव टंग डाकधर झालन तहसील नादौन जिला हमीरपुर के अवैध तरीके से चिट्टा और चरस बेचने गुप्त सूचना मिली। जिसके चलते पुलिस दल ने साधु की गुफा में छापामारी की। पुलिस ने छापामारी के दौरान साधु की गुफा के अंदर 11.39 ग्राम चिट्टा, 39 ग्राम चरस, 337 ग्राम भांग की पत्तियां, 4500 रुपए नगद राशि सहित और दस रुपए के दो जले हुए नोट भी मिले। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया तथा साधु को मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। एसपी यादव ने बताया कि चंबा थाना के प्रभारी संजीव चौधरी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए साधु मंहत की गिरफ्तारी के लिए सक्रियता भूमिका निर्वाह की है। फिलहाल साधु पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने पकड़ेंगे उक्त आरोपी को चंबा न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्याधीश ने आगामी कार्रवाई तक आरोपी को तीन दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने निर्देश दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

4 hours ago