
बुधवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह राजगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद की बैठक अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिला अध्यक्ष आनंद परमार , प्रदेश सचिव दयाल प्यारी व प्रभारी अजय कंवर विशेष रुप से बैठक में उपस्थित रहे । बैठक में राजगढ़ पुलबाहल बस को स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया गया। उसके अलावा बडू से साहिब दिल्ली बस सेवा, राजगढ़ से पीजीआई के लिए सीधी बस सेवा तथा पुल वालों से हरिद्वार वाया हब्बन राजगढ़ बडू साहिब नाहन बस सेवा प्रारंभ करने का भी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया । राजगढ़ के परिवहन सब डिपो को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया । साथ ही खडैल चुइनी के समीप पैरवी खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया। बैठक में नवनियुक्त आईटीआई प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष व सदस्यों का ब्लॉक कांग्रेस द्वारा अभिनंदन किया गया। इस बैठक में राजेन्द्र ठाकुर , रतन कश्यप , मस्त राम भारती, रमेश सरेक , बलदेव कश्यप , रमेश चंद , प्रताप ठाकुर , इंदर सिंह कंवर , इंदर पाल कंवर ,अनिल पुंडीर, सोहन सिंह, अमन ठाकुर, विक्रम ठाकुर, दीपक धीर , सुधीर ठाकुर, वीरेन्द्र जाल्टा, सत्य पाल, अनुज ठाकुर, सुनील जाल्टा , सुनील रोशन , सुरेंद शर्मा , हरदेव राणा, अरूण चौहान , रणजोत ठाकुर, रघुवीर सिंह , किशन ठाकुर , राजेंद्र लंबरदार , चंद्रमोहन शर्मा , केशव ठाकुर , रामानंद ठाकुर , कुशल ,सुरेश जी , लक्की राणा और शुभम तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।