भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददता ),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के कृषि -विभाग के स्टोर में किसानों के लिए अप्रैल माह में सब्जीयों के बीजों की खेप पंहुचने वाली है | कृषि विभाग भरमौर के एस एम एस डॉ. करतार डोगरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस समय भी विभाग के स्टोर में आलु के बीजों की 40 क्विंटल स्टाक की उपलब्धता है जिसका मूल्य प्रति किलो 37 रू50 पैसे है | व अन्य सब्जियों व फसलों के बीज भी विभागीय स्टोर में अप्रैल माह के पहले सप्ताह में पंहुचने वाले हैं | जिन्हें की क्षेत्र के किसान प्राप्त कर सकते हैं व उन्होंने बताया कि अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर सब्जीयों व फसलों की रोपाई होनी चाहिए |

