Uncategorized

मनाली : स्की और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में डीपीएस मनाली की आनिया ठाकुर रही प्रथम

मनाली (रेणुका गोस्वामी / संवाददाता )

दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली की जन्नत ठाकुर, आनिया ठाकुर, अरनव ठाकुर और अरव ठाकुर ने स्की और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में बाज़ी मारी। जन्नत ठाकुर ने 2023 में राज्य स्तर पर हुई स्की और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्की और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जन्नत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं दूसरी ओर सोलंग वैली में राज्य स्तर पर हुई स्की और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में आनिया ठाकुर, अरनव ठाकुर और अरव ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में आनिया ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में अरनव ठाकुर दूसरे और अरव ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों की इन उपलब्धियों पर स्कूल निर्देशिका कविता सुखराम नेगी और प्रधानाचार्य अविंदर सिंह बाली ने छात्रों की सफलता पर उनका हौसला बढ़ाया और उनके अभिवावकों को बधाई दी। उन्होंने आशा की कि आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में भी वे इसी तरह प्रदर्शन करते हुए स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

21 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

21 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago