राजगढ़ : संजय राणा ने किया कांग्रेस पार्टी व दयाल प्यारी का धन्यवाद

0
1220

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),   

राजगढ़ महाविद्यालय के खेल के मैदान का निर्माण कार्य काफी वर्षों से अधर में लटका हुआ था। लेकिन अब वह कार्य शुरू हो गया है। महाविद्यालय राजगढ़ के खेल मैदान के कार्य को शुरू करने पर एनएसयूआई राजगढ़ महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष संजय राणा ने खेल मंत्री विक्रम आदित्य सिंह व पच्छाद की नेत्री दयाल प्यारी का धन्यवाद किया। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही छात्रों की समस्या का हल कर रही है। जो खेल मैदान पिछले 10 वर्षो से शुरू नहीं हुआ उसे कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही पूर्ण किया। संजय राणा ने कांग्रेस पार्टी व दयाल प्यारी का बहुत बहुत आभार प्रकट किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी जोरो शोरो से छात्रों की समस्याओं को हल करेगी। संजय राणा ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने बीजेपी के सरकार को काफी ज्ञापन दिए व विरोध प्रदर्शन भी किए थे लेकिन बीजेपी की सरकार ने उनकी एक न सुनी। महाविद्यालय राजगढ़ के खेल मैदान के बनते ही छात्रों को अब इधर उधर खेलने नहीं जाना पड़ेगा, छात्र खेल प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे और साथ ही राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ व अपना नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here