भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
उद्यान विभाग भरमौर द्वारा आज ग्राम पंचायत पूलन में सेब के परागण प्रबंधन की जागरूकता हेतु जन अभियान शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में लगभग 100 किसानों ने भाग लिया | जिनको परागण क्रिया व इससे संबंधित मुख्य कीटों जैसे मधुमक्खी, सिरफिड, बंबरा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व लोगों को विभाग की अन्य महत्पूर्ण योजनाएं जैसे मुख्य मंत्री मधु विकास योजना, खुंब विकास योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई | विभाग द्वारा जारी स्प्रे शेड्यूल के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया गया | शिविर में के वी के शरू के वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर, उद्यान विभाग भरमौर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा व डॉ. मनोहर लाल भी उपस्थित रहे |

