मुख्य समाचार

मनाली : मनाली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया एसडीएम रमन शर्मा का स्वागत

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता,

मनाली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज एसडीएम मानली का कार्यभार संभालने पर एचएएस अधिकारी रमन शर्मा का स्वागत किया। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मनाली की अनेकों समस्याओं से एसडीएम को अवगत करवाया। एसडीएम से भेंट करने के बाद कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने एसडीएम मनाली को यहां की समस्याओं बारे अवगत करवाया। उन्होंने एसडीएम को आश्वासन दिया कि जनहित के कार्यों को गति देने व सरकार की योजनाओं को समय पर धरातल में उतारने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित आम जनता का सार्थक  सहयोग मिलेगा। उन्होंने एसडीएम से मनाली अस्पताल की हालत व वहां चल रही समस्याओं को गम्भीरता से लेने व उन्हें दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने सड़कों किनारे बेतरतीब पार्क होने वाले वाहनों सहित माल रोड की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि माल रोड में खुलेआम चलने वाले वेश्यावृत्ति के अबैध कारोबार पर नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि माल रोड में चलते फिरते नकली सामान बेचने व अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। गौतम ठाकुर ने बताया कि एसडीएम ने उनके सुझाव व समस्याओं को गम्भीरता से सुना और यथासम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एमपी सिंह, इकवाल शर्मा, गोकल चन्द, जोनी सिंह, प्रेम चन्द प्रेमी, राकेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर, संजीव ठाकुर, जगदीश पाल, संतोष कुमार, सुरेश लार्जे, अनिल कुमार मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago