रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर विकास खण्ड की निरथ पंचायत को अब पेयजल संकट से नही जूझना पड़ेगा। इसके लिए एसजेवीएन की निर्माणाधीन लुहरी जलविद्युत परियोजना सीएसआर के तहत करीब 14 करोड़ रुपयों कि लागत से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण करने जा रही है। बकायदा एसजेवीएन व जलशक्ति बोर्ड के मद्य एमओयू भी साइन हुआ है, जिसकी दो करोड़ की पहली किस्त सांसद प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में बोर्ड को सौंपी गई। गौर रहे कि एसजेवीएन सीएसआर योजना के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक कार्यो को अंजाम देता है। वही निरथ पंचायत के आसपास के ग्रामीणों को विशेषकर गर्मियों के मौसम में पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता था, जिसको देखते हुए इस क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल योजना निर्माण की खासी आवश्यकता थी। ग्रामीणों की इसी समस्या को देखते हुए परियोजना प्रबंधन ने इस योजना के लिए 14 करोड़ रुपयों की राशि स्वीकृत की है। फिलहाल दो करोड़ रुपयों कि पहली किश्त जल शक्ति बोर्ड को दे दी है, जबकि बाकी बची राशि कार्य के अनुसार जारी की जाएगी। इस मौके पर स्थानीय विधायक नन्द लाल, परियोजना प्रमुख सुनिल चौधरी, एक्सईन जल शक्ति बोर्ड आरएस नेगी सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…