मुख्य समाचार

राजगढ़ : प्रसिद्व महिलाओं की प्रेरणा से समाज को प्रदान करें नई दिषा : मंजू शर्मा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बाल विकास परियोजना विभाग राजगढ़ द्वारा एंजेल भवन राजगढ़ में उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ मंजू शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने समारोह में उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनांए देते हुए कहा कि महिलाओं का स्थान समाज में आदरणीय है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस का मुख्य उददेश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक करना है ताकि महिलाएं सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक रूप से और सशक्त हो सके। उन्होंने बताया कि महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में भी पुरूषों से आगे हैं और महिलायें परिवार एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार, समाज और देश का विकास नही हो सकता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि भविष्य में वह अपने कार्य क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भाग लें और सभी प्रसिद्व महिलाओं की प्रेरणा से समाज को एक नई दिशा प्रदान करें। इससे पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा महिलाओं के कल्याण के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से दहेज निरोधक कानून, प्रसवपूर्व लिंग जांच विरोधी अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं की रक्षा अधिनियम आदि पर जानकारी सांझा की। कार्यक्रम के दौरान अकाल अकेडमी आफ नर्सिंग काॅलेज बडू साहिब की छात्राओं ने किडनी रोग व बचाव पर लघू नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने प्रसव पूर्वक पोषाहार, गोद भराई रस्म व बेटी के जन्म के बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की।  इस मौके पर स्थानीय महिलाओं व बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों प्रस्तुत किए। इसके अलावा म्यजिकल चेयर व मटका फोड प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनएसएस के छात्र एवं आंगनवाड़ी कार्यकताओं एवं आंगनवाड़ी बच्चों व कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षिका सतिन्द्र कौर, कृष्णा चैहान, विमलेश शर्मा, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

2 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

2 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

2 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

9 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

10 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

20 hours ago