मनाली : स्वच्छता को लेकर गम्भीर हुई नगर परिषद मनाली

0
205

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

स्वच्छता को लेकर नगर परिषद मनाली गम्भीर हो गई है। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर स्वयं हर वार्ड के घर द्वार जाकर लोगों की कूड़े सबंधी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर समाधान भी कर रहे हैं। आज उन्होंने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वार्ड नम्बर दो का दौरा किया और घरों में जाकर लोगों से कूड़े सबंधी चर्चा की। नसोगी पंचायत के साथ लगते कुछ एक लोगों बोबी, लाल चन्द, विजय व रवि ने बताया कि  कूड़े वाले एक सप्ताह से उनके पास नहीं आ रहे हैं। इस पर कूड़ा एकत्रित करने वाले कंपनी के प्रभारी रवि त्रिवेदी ने बताया कि कर्मचारी छूटी जाने से दो चार दिन दिक्कत हुई थी लेकिन अब सब ठीक हो गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसी कोई शिकायत नही आने देंगे। जिसे की कूड़े सबंधी शिकायत हो वह उन्हें 8130707295 फोन पर सम्पर्क कर सकते हैं।  नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने बताया कि सर्दियों के चलते स्वच्छता अभियान धीमा हो गया था लेकिन अब मौसम खुलते ही नप मनाली स्वच्छता के प्रति गम्भीर हो गई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के साथ हर वार्ड का दौरा किया जा रहा है। जहां से भी कूड़े कचरे सबंधी समस्या या शिकायत आ रही है उसका मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कूड़ा सफाई कर्मचारियों को ही दें। नप मनाली शहर को साफ सुथरा बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। आप सभी भी स्वच्छता के इस अभियान से सहयोग दें ताकि बाहरी राज्यों से मनाली आने वाले पर्यटक  साफ व सुंदर मनाली में घूमने का आनंद उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here