किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
नेहरू युवा केंद्र किन्नौर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नागिन युवा क्लब पानवी द्वारा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से तीन दिवसीय श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नागिन युवा क्लब के सभी सदयस्यगणों ने मिल कर आँगनवाड़ी और युवा मंडल कार्यालय के ग्राउंड का मरम्मत किया। उन्होंने आसपास काफी समय से पड़े हुए कचरे का गड्ढा खोदकर निस्तारण किया और आंगनवाड़ी को जाने वाले रास्ते की मरम्मत भी की। इस कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने नागिन युवा मंडल पानवी की समाज के प्रति कार्यशैली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक मंडल इसी लग्न से काम करेगा तो देश की दिशा और दशा बदल सकता है। देश की आर्थिक अवस्था सुधार कर जनता को सुखी एवं सम्पन्न बनाने के लिये यह आवश्यक है कि श्रमदान जैसे महत्वपूर्ण आन्दोलन को हम पुनः जीवित करें तथा उसमें हम तन, मन, धन से पूर्ण सहयोग दें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजकुमारी, वीना देवी, कमल किशोर, रामपति, किरण माला, रीना कुमारी युवा मंडल प्रधान रजना कुमार, दिमाग, अंकित इत्यादि उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…