रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाने के तहत चरस तस्करी का मामला सामने आया है। एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार रात झाकड़ी थाने का दल हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार की अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान रात करीब 9 बजे आर्मी केम्प झाकड़ी के समीप एक संदिग्ध युवक को देखा गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उससे 90.11 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी युवक की पहचान 36 वर्षीय सचिन मेहता पुत्र प्रभु राम गांव बगानी डाकघर सरगा तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…