मुख्य समाचार

रामपुर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुआ रामुपर का पवन दंगल

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

55 राष्ट्रीय राइफल ग्रेनेडियर में बतौर सिपाही तैनात रामपुर क्षेत्र की किन्नू पंचायत के 26 वर्षीय जवान को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहादत मिली है। पंचायत के पीथ्वी गांव के निवासी पवन दंगल घर के इकलौते बेटे थे, उनकी शहादत पर जहाँ परिवार समेत क्षेत्रवासी गर्व महसूस कर रहे है, वही क्षेत्र में शोक की लहर भी दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलवामा में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पवन को गोली लगी। जहां से उसे आर्मी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। इस बात की पुष्टि एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने की। उहोंने कहा कि आर्मी की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि किन्नू के पीथ्वी गांव का पवन दंगल शहीद हो गया है। आज पवन का पार्थिक शरीर शिमला पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद उसे रामपुर लाया जाएगा। पवन के पिता लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है जबकि उनकी माँ गृहणी है। मंगलवार को जब इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को मिली तो पवन की माँ हररोज की तरह खेत में काम कर रही थी। जबकि पिता व अन्य सदस्य सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर निकल गए है। पवन के शहीद होने की सूचना से हर कोई दुखी है। सभी  ने पवन की बहादुरी को सलाम किया है। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक पवन का पार्थिकी शरीर जैसे ही रामपुर पहुंचता है तो उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

13 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

13 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

14 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

14 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

16 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

16 hours ago