ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
श्री रेणुका जी के साथ लगते गांव कैंथला निवासी जय प्रकाश की बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी | घायल अवस्था में जय प्रकाश को ददाहु हॉस्पिटल लाया गया, सर की चोट गंभीर होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन तथा वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। परंतु कल रात को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शिक्षा जगत में उनके इस तरह जाने से गहरा असर पड़ा है। 2018 में शिमला में आयोजित शिक्षक दिवस पर उन्हें बेस्ट टीचर तथा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शालीन और सरल स्वभाव के दिवंगत जय प्रकाश हमेशा ही बच्चों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उनके लिए पढ़ाई के साथ साथ स्मार्ट क्लासेज, स्कूल का सौंद्रीयकरण करना, अतिरिक्त सह पाठयक्रम गतिविधियों करवाते रहते थे। वह अल्पायु में इस संसार को छोड़कर अपने पीछे 4 वर्षीय बेटा और 2 बैटिया छोड़ गए है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन जय प्रकाश का देहांत हो गया है और मृतक का पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक जय प्रकाश का गिरी नदी किनारे पर अंतिम संस्कार किया गया जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे, अंतिम विदाई देते हुए हर व्यक्ति की आंखे नम दिखी।


