मुख्य समाचार

सिरमौर : जिला व अधीनस्थ न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 11 मार्च 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष आर. के. चौधरी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर एवं सचिव माधवी सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में मामलों का निपटारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चेक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामल, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इन्हीं निर्देशों के अनुसार जिला न्यायालय सिरमौर स्थित नाहन, न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में भी राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन 11 मार्च 2023 को किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष आर.के.चौधरी ने आम जनता से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

43 minutes ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

58 minutes ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

2 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

3 hours ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

6 hours ago