राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
उद्यान विभाग राजगढ़ द्वारा विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायतो की महिलाओं के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है | कनिष्ठ सहायक जगदीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ राजगढ़ विषय विशेषग्य डॉ. देविन्द्र अत्री ने किया | इस अवसर पर डॉ. देविन्द्र अत्री ने बताया कि राजगढ़ की विभिन ग्राम पंचायत में इस तरह के शिविर विभाग द्वारा पहले भी आयोजित किये जा चुके है, जिसमे हाल ही में ग्राम पंचयात माटल ब्खोग, जदोल ट्प्रोली में शिविर आयोजित किये जा चुके है | यह शिविर स्किल इण्डिया के तहत लगाये जा रहे है जिसमें प्रोसेसिंग ऑफ़ फ्रूट वेजिटेबल और पेकिजिंग के तहत सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है | उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उदेश्य है कि जिस तरह से 20 से 35 प्रतिशत फल और सब्जिया ऐसे ही बरबाद हो जाती है जिसकी और कोई भी ध्यान नहीं देता ईसी वेस्ट को प्रोसेसिंग करने के लिए यह शिविर लगाये जा रहे है | इस अवसर पर उद्यान प्रसार आधिकारी डॉ. प्रीत प्रतिमा द्वारा उपस्थित महिलाओं को जेम, आचार, चटनी, स्स्व्केश, मुरब्बा सहित सूप बनाने बारे जानकारी दी जा रही है | उन्होंने बताया कि राजगढ़ की महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण में बढ़चढ़ कर भाग लिया जा रहा है |

