मुख्य समाचार

सिरमौर : जिला कोष कार्यालय भवन नाहन को सवाग्रिहा द्वारा फोर स्टार रेटिंग प्रदान

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

कोष अधिकारी नाहन राकेश ठाकुर ने बताया कि नव निर्मित जिला कोष कार्यालय भवन नाहन को ग्रीन सर्टिफिकेशन एजेंसी ‘‘सवाग्रिहा’’ (सिंपल वर्सेटाईल अफोर्डेबल ग्रीन रेटिंग फॉर इंटेग्रेटिड हैबिटेट एसेसमेंट) द्वारा फोर स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जिला कोषागार कार्यालय भवन नाहन, ‘नव निर्माण’ श्रेणी भवनों में ‘‘सवाग्रिहा’’ द्वारा ग्रीन प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला पहला भवन बन गया है जिसे फोर स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। इस भवन का लोकार्पण गत वर्ष किया गया था।

उन्होंने कहा कि ‘‘सवाग्रिहा’’ द्वारा ऐसे नये भवनों की एक से लेकर पांच स्टार तक रेटिंग की जाती है जिनके निर्माण में ऊर्जा की बचत करने वाले पर्यावरण मित्र तकनीक जैसे वर्षा जल संग्रहण, सोलर पैनल एंड गिजर, निर्माण के लिए पुनः प्रयोग किये जाने वाले सामान, बिजली के ऐसे उपकरण जिन्हें पांच स्टार रेटिंग दिए गए हैं, कम प्रवाह वाले नल प्रयोग में लाए जाते हैं। कोष अधिकारी ने बताया कि यह अवार्ड जिला कोष कार्यालय भवन नाहन को गत दिनों दिल्ली में ‘‘सवाग्रिहा’’ द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।  

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

12 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

12 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

12 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

12 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

15 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

20 hours ago