मुख्य समाचार

कांगड़ा : मुख्यमंत्री ने मां ज्वालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा में मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले की पहचान बनाई जा सके। यह लोगों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है, जिससे उच्च श्रेणी के पर्यटक तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी राज्य की ओर आकर्षित होंगे। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है जिसके तहत हेलीपैड व रोपवे का निर्माण, जलक्रीड़ा गतिविधियों व धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पोंग डैम जलाशय में जल्द ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ की जाएंगी। राज्य सरकार देहरा में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर और कांगड़ा जिले में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स स्थापित करने पर विचार कर रही है। इस मौके पर राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक संजय रत्न, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मनकोटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

22 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

22 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago