रामपुर : सराहन के डवारच में चिट्टे के साथ दबोचा युवक, 2.20 ग्राम चिट्टा बरामद

0
228

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के तहत लगातार बढ़ते चिट्टा तस्करी के मामलों पर पुलिस की करवाई जारी है। बीते रोज जहाँ नोगली क्षेत्र में करीब 25 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को दबोचा गया था वही शुक्रवार रात एक बार फिर चिट्टा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आया है। इस मामले में करवाई करते हुए पुलिस चौकी सराहन के गश्ती दल ने एक युवक को 2.20 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया है। आरोपी युवक की पहचान 32 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राम कुमार निवासी बरवाला जिला पंचकूला हरियाणा के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार रात सराहन चौकी का दल गश्त पर था। इस दौरान डवारच में संदिग्ध अवस्था में दिखे उक्त युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में युवक से 2.20 ग्राम अवैध चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार चला रहे असमाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here