राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ),
आज राजगढ़ उपमंडल की भानत पंचायत में एकीकृत विकास परियोजना के अंतर्गत किसानों के लिए एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि विभाग के खंड तकनीकी प्रबंधक चेतराम, कृषि विस्तार अधिकारी विशाल कुंडलस, वन विस्तार अधिकारी आलोक ठाकुर और सामाजिक विस्तार अधिकारी ममता उपस्थित रहे। ये जागरूकता शिविर भाणत पंचायत के फागू गांव में आयोजित किया गया। शिविर में करीब 55 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कृषकों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान संतोष शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा आदि भी उपस्थित रहे |