मुख्य समाचार

राजगढ़ : ग्राम पंचायत बोहल टालिया में “बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ” जागरुकता शिविर आयोजित

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ),

बाल विकास परियोजना राजगढ़ के सौजन्य से पर्यवेक्षिका विमलेश शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत बोहल टालिया के गाँव टालिया में 23 जनवरी को बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ जागरुकता शिविर का आयोजन महिला मण्डल प्रधान प्रभा ठाकुर की अध्यक्षता मे लगाया गया। इस गाँव में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ अभियान से गाँव मे बेटियो को सम्मान दिया जा रहा है बेटा बेटी के मतभेदों को मिटाया जा रहा है । इसी गाँव में पहला परिवार सुनील ठाकुर का है जिन्होंने अपनी पोती के जन्म पर खुशियाँ मनाई और दशुठन मनाया। सारे गाँव व रिश्तेदारो को बुलाया और भोजन खिलाया और आज इसी तरह दूसरे परिवार रणजोत ठाकुर के घर में भी पहली पोती होने पर दशुठन दिया गया, खुशियाँ मनाई गई, सारे गाँव व रिश्तेदारों को बुलाकर भोजन कराया गया। पर्यवेक्षिका और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा भी इनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी गई और बेटी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके नाम का पौधा भी लगाया गया। इसी पंचायत की 8 बालिका को उपहारों से सम्मानित किया गया तथा लोगों को बताया गया कि बेटियों की उच्चशिक्षा और सभी कार्य क्षेत्रों मे समान भागीदारी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करें। इस सामाजिक बदलाव के लिए सभी को जागरूक किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

2 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

14 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

15 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

15 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

18 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

1 day ago