ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
श्री रेणुका जी संगड़ाह मार्ग पर दनोई पूल के पास युवक से अवैध शराब बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार रेणुका थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान 19 जनवरी की रात पिकअप नंबर HP18B 2521 में 5 पेटी देसी शराब की बरामद हुई, जिसमें कुल 60 बोतल रेणुका थाना पुलिस द्वारा पकड़ी गई है। इसके अलावा 8 पेटी और 12 बोतल खुली अंग्रेजी शराब, 15 पेटी बीयर की पुलिस द्वारा जब्त की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को शराब सहित हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है। डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप आई जिसमें अरुण कुमार पुत्र आत्मा राम निवासी सैंज तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर द्वारा अवैध रूप से शराब लाई जा रही थी, जिसके अंतर्गत 39(1)A HP एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और थाना प्रभारी रेणुका जी द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…