मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर के धार गांव के डॉ. विजेंद्र सिंह बने भारतीय सेना में कैप्टन

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के धार गांव निवासी डॉ. विजेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में कमीशन पास कर कैप्टन बने है। डॉ. विजेंद्र सिंह नें सेना में कैप्टन बन प्रदेश सहित सुंदरनगर का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय डॉ. विजेंद्र सिंह मिलिट्री अस्पताल मथुरा में सेवाएं देंगे। डॉ. विजेंद्र सिंह स्वर्गीय रामदयाल ठाकुर सेवानिवृत बीडीओ के पौत्र है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च पाठशाला सिहली और दस जमा की परीक्षा महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर से हुई है। इसके पश्चात उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन से पूर्ण की। अब उन्होंने भारतीय सेना में कमीशन पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनके पिता जितेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फंगवास में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता व माता पुष्पा देवी मझखेतर स्कूल में गणित की अध्यापिका है। वीरेंद्र सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व परिवार के सदस्यों को दिया है जिनके मार्गदर्शन से उन्हें यह मंजिल हासिल हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

2 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

3 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

3 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

3 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

17 hours ago