किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
आज जिला किन्नौर आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कमल नेगी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने आग्रह किया कि जल्द से जल्द आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए एवं जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में कार्यरत कर्मचारियों को 25% अतिरिक्त मानदेय जोकि अप्रैल 2018 से समस्त कर्मचारियों को मिलना था परंतु यह वेतन वृद्धि जिले के कुछ विभाग के कर्मचारियों को दी जा रही थी और कुछ विभाग के कर्मचारियों को नहीं दी जा रही थी जिसे प्रतिनिधिमंडल ने समस्त कर्मचारियों को लागू करने का आग्रह किया। साथ ही कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में लगे आउटसोर्स कर्मचारियों एवं जल शक्ति विभाग में लगे कर्मचारियों को पिछले तीन-चार माह से वेतन नहीं दिया गया था जिसे जल्द जारी कराने का निवेदन किया। साथ ही हाल ही में जितने भी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई उन्हें पुनः सेवा में रखने का आग्रह किया। आउटसोर्स कर्मचारियों की स्थाई नीति के लिए मुख्यमंत्री बहुत गंभीर लगे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उन्होंने कहा कि इस विषय में 20 से 25 फरवरी के बीच में आकर इस विषय पर गंभीरता से चर्चा करेंगे और कर्मचारियों के मांगों को भी पूरा किया जाएगा। और कहा कि जगत सिंह नेगी का बहुत आभार व्यक्त करते है जिन्होंने हमें माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलाया और पूरी भीड़ में केवल माननीय मुख्यमंत्री ने रुक कर गंभीरता से विषय पर चर्चा की।