धर्मशाला : कुलदीप सिंह पठानिया ने संभाला कांगड़ा बैंक के चेयरमैन का कार्यभार

0
326

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

पूर्व विधायक और हमीरपुर से संबंध रखने वाले कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कांगड़ा बैंक के नए चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया है। धर्मशाला पहुंचने पर उनका बैंक के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। पठानिया इससे पूर्व कांगड़ा बैंक के महासचिव वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं और अब तीसरी बार बैंक के चेयरमैन तैनात हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैंक को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा अब किसानों को और आर्थिक रूप से मजबूत करने में यह बैंक किस तरह से अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा सकता है इस पर और ज्यादा काम किया जाएगा। पठानिया ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि वह सब लोग बैंक की बेहतरी के लिए दिन रात काम करें जो भी उनके पास अनुभव और सुझाव हो उसे बे बैंक प्रबंधन के पास लाएं ताकि उस पर और बेहतर ढंग से काम किया जा सके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्थापित बैंक की शाखाओं को और मजबूत करने का काम किया जाएगा ताकि ग्राहकों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here