अपराध /दुर्घटना

ठियोग : आत्महत्या कर मखड़ोल निवासी ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

आए दिन आत्महत्या के मामले ऊपरी क्षेत्रों में देखने को मिल रहे है। बीती रात पुलिस चौकी फागू को सूचना मिली कि गांव मखड़ोल में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि इस सूचना पर प्रभारी थाना और मुलाजमान मौके पर पहुंचे जहां पर श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय माठू राम निवासी गांव मखड़ोल डाकघर फागू तहसील ठियोग उम्र 60 वर्ष अपने घर से करीब 400 मीटर दूरी पर स्थित अपनी गौशाला के पास परिवार के अन्य सदस्यों और पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत मखड़ोल राजेंद्र जिना के साथ हाजिर मिला। जिसने बताया कि इसका छोटा भाई सोहन सिंह उम्र करीब 51 वर्ष जो कि अविवाहित था और इसके परिवार के साथ ही रहता था पिछले कल रात के समय खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। जब इन्होंने सुबह देखा तो सोहन सिंह अपने कमरे में नहीं था इन्होंने सोचा कि खेतों की तरफ गया होगा। शाम को जब श्याम सिंह गोबर लेकर अपनी गौशाला में गया तो इसने गौशाला के अंदर अपने भाई सोहन सिंह को रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया। मौका के हालात व पूछताछ से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का पाया जा रहा है। कार्रवाही 174 भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत अमल में लाई जा रही है। मृतक का अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्ट करवाया जाएगा और पुलिस द्वारा आगे की करवाई की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

8 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

8 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

9 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

9 hours ago