मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर की ग्राम पंचायत संयूर में पंचायत स्तर पर हुआ बैठक का आयोजन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

विकास खंड भरमौर की ग्राम पंचायत संयूर में पंचायत स्तर पर बैठक का आयोजन रविवार को ग्राम पंचायत उपप्रधान व पंचायत सचिव की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार विकासखंड भरमौर ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत मुक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विकासखंड भरमौर में बैठक कर विभिन्न पंचायतों में बने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई, जिसमें बीपीएल प्रमाण पत्र और मनरेगा में कार्य किया गया होना जॉब कार्ड आवश्यक है या विकासखंड में बने स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाओं के बच्चों के लिए इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा  18 से 35 वर्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बेरोजगार युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर बेरोजगार युवाओं का कौशल पणजी में पंजीकृत किया जाएगा जिसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें कोई भी युवक या युवती अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के उपरांत कार्य में निपुण होने पर अभ्यर्थी को नौकरी का अवसर दिया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षण की अवधि में किसी प्रकार का कोई खर्च उक्त प्रशिक्षणार्थी को नहीं करना होगा। जिसमें प्रशिक्षण से लेकर खाना, रहना, संस्थान की ओर से मुक्त सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में न केवल निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है बल्कि शत-प्रतिशत रोजगार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड मेंबर और सिलाई अध्यापिका भी बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

15 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

16 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

16 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

16 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

22 hours ago