भरमौर : भरमौर उपमंडल में बिजली के शार्ट सर्किट से जला दो मंजिला मकान

0
343

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में रविवार रात्रि 9 से 10 बजे के बीच अंजना देवी पत्नी स्वर्गीय पवन कुमार पंचायत भरमौर तहसील भरमौर जिनका मकान नजदीक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भरमौर के साथ लगते रिहायशी स्लेटपोश मकान में बिजली के मीटर में सार्ट सर्किट से आग लग गई व मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद व अग्नि शमन केन्द्र खडामुख की मदद से आग पर रात्रि 1 बजे के करीब काबु पाया गया। अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति व पशु की हानि नहीं हुई। अग्निकांड का सोमवार को राज्स्व विभाग भरमौर द्वारा मौका कर 15 लाख का नुक़सान आंका गया व  पीड़ित परिवार को 15000 रू की सहायता राशि तहसीलदार भरमौर अशोक पठानिया द्वारा प्रदान की गई व पीड़ित परिवार को ठंड के चलते भरमौर प्रशासन द्वारा विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग भरमौर में शरण दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here