मुख्य समाचार

कुल्लू : प्रदेश में बना संतुलित मंत्रिमंडल व सीपीएस दल – राजीव किमटा

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजीव किमटा ने सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में संतुलित मंत्रिमंडल व सीपीएस दल बना है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य शेष बचे मंत्रियों के पद भरे जाएंगे।  उन्होंने कहा कि जिन सात मंत्रियों व छह सीपीएस को शपथ दिलवाई है वे सभी बधाई के पात्र हैं और सरकार चलाने में सक्षम हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, डॉ.. हर्ष वर्धन चौहान, रोहित ठाकुर,अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार जनहितैषी होगी और जनता के सभी कार्य पूरे होंगें। इसके अलावा सभी सीपीएस को भी बधाई दी है। जिसमें संजय अवस्थी, मोहन लाल बरागटा, राम कुमार, सुंदर ठाकुर, आशीष बुटेल व किशोरी लाल ने मुख्य संसदीय सचिव के रूप में शपथ ली। उन्होंने कहा कि सभी नेता लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास रखते हैं और कुशल सरकार का गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि अब सरकार पहली मंत्रिमंडल की बैठक के साथ ही जनहितैषी फैसले लेना शुरू करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

12 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

12 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

19 hours ago