मुख्य समाचार

सिरमौर : सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण को लेकर बैठक आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय सभागार में सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण और राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड से सम्बन्धित बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीयकरण के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करना चाहिए तभी हम शिक्षाए स्वास्थ्यए रोजगारए भोजनए सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की ग्रामीण स्तर तक उपलब्धता सुनिश्चित बना सकते हैं।  उन्होंने सभी विभागों से लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सतत और गहन प्रयास करने का आग्रह भी किया। आर.के. गोतम ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड के लिए सरकार ने मानदंड तय किए हैं और उन्हीं के अनुरूप पंचायतों का चयन जिला पंचायत उपलब्धि मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड के लिए 9 थीम तय किए गए हैं जिसमें गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्यए शिशु मैत्री, पेयजल, स्वच्छता एवं हरित, आत्मनिर्भरता, बुनियादी ढांचा, सुशासित पंचायत,  सामाजिक सुरक्षा, महिला मैत्री जैसे प्रमुख विषयों के आधार पर अंकों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन 9 थीम के अनुरूप ही अवार्ड के लिए एसेसमेंट की जाएगी। जिला स्तरीय समिति प्रत्येक थीम के आधार पर जिला में तीन टाॅप रेंकिंग के पंचायतों और स्थानीय निकायों का चयन करेगी जिन्हें खंड स्तरीय समिति द्वारा नामित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जिला स्तरीय समिति फील्ड स्तर पर जाकर तीनों टॉप रेंकिंग पंचायतों की रिपोर्ट का मूल्यांकन करेगीए जिन्हें राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी जो कि इस समिति के नोडल अधिकारी भी हैं, को निर्देश कि इस योजना के कारगर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र ही जिला स्तर पर सभी सम्बन्धित विभागों की एक कार्यशाला आयोजित की जाए और ताकि सभी विभाग अपने.अपने कार्यों और लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य कर सकें। जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण और राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड से सम्बन्धित विषयों की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, पंचायती राज, स्वास्थ्य, जल शक्ति, शिक्षा, बाल विकास और अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago