राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में स्कूल शिक्षा संवाद का हुआ आयोजन

0
1298

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में शनिवार को स्कूल शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया | इस संवाद पर स्कूल के प्रधानाचार्य मेयर सिंह ने स्कूल शिक्षा संवाद में अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की व अभिभावकों से शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की पढाई को जारी रखने की प्रार्थना की | ताकि मार्च में होने वाली बोर्ड की बार्षिक परिक्षाओं में बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर सके| इस अवसर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे | विद्यालय में छठी से आठवीं कक्षाओं तक बार्षिक परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें छठी कक्षा में आशीष प्रथम व चिराग दिति्य स्थान पर रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here