राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
पझौता वेली पब्लिक स्कूल कोटला बांगी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया | समारोह में जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल बतौर मुख्यातिथी शामिल हुए | उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | उन्होंने कहा कि पझोता वेली का अपना इतिहास है और इसके योगदान को भुलाया नही जा सकता | आज पझोता वेली में इसी के नाम से विद्यालय खोलना गर्व का विषय है | अभी यह विद्यालय कक्षा दुसरी तक है लेकिन भविष्य में यह विद्यालय उच्च शिक्षा भी प्रदान करेगा और क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद व् अन्य गतिविधियों में बेहतरीन माहोल मिलेगा | मुख्यातिथि ने अपनी ओर से विद्यालय को 5100 रूपये जबकी जिला परिषद निधी से विद्यालय में शोचालय निर्माण के लिए 50 हजार प्रदान किये । समारोह में विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समा बाँधा | इससे पहले विद्यालय के अध्यक्ष विक्रम कंवर व् अविभावको ने मुख्यातिथी का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया | अध्यक्ष विक्रम कंवर ने विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत करवाया और कहा कि राजगढ़ के दूरदराज क्षेत्र कोटला बांगी में उनका विद्यालय बच्चो को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है | इस अवसर पर मुख्यातिथी ने शेक्षणिक व् अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रो को पुरस्कृत किया | कक्षा दुसरी में 92% अंक लेकर प्रिंस ठाकुर , कक्षा प्रथम में 93% अंक लेकर दिव्यांशी शर्मा , एल के जी में 93% अंक लेकर अक्षराज तथा नर्सरी में 93.5% अंक लेकर रेहान कंवर प्रथम रहे। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत कोटला बांगी सुभाष ठाकुर, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विशिष्ठ अतिथी के रूप में शामिल हुए | समारोह में राजेश ठाकुर,अमर सिंह ठाकुर,बलदेव ठाकुर,नूतन ठाकुर, ऊषा ठाकुर आदी गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे ।

